धरती पर एलियंस की सबसे पसंदीदा जगह एक रिसर्च के मुताबिक, कुछ सालों में ब्रिटेन में सबसे ज्यादा यूएफओ नजर आए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यूएफओ को देखने की घटना सबसे अधिक शनिवार के दिन हुई है। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन एलियन को सबसे ज्यादा पसंद हो और वहां वीकेंड एंजॉय करने के लिए आते हों। नई रिसर्च के मुताबिक, बीते साल सबसे अधिक बार यूएफओ देखने की घटना हुई है। साल 2021 में 413 बार यूएफओ देखे गए। नॉर्थ-वेस्ट या यॉर्कशायर में सबसे अधिक यह घटना हुई है। Bizarre