धरती पर इस जगह को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं एलियंस एलियंस को लेकर कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब एक रिसर्च में कहा गया है कुछ सालों में ब्रिटेन के आसमान में सबसे ज्यादा यूएफओ देखे गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यूएफओ को देखने की घटना सबसे अधिक शनिवार के दिन हुई है। सिर्फ शनिवार के दिन सबसे ज्यादा बार यूएफओ को देखा जाना बेहद खास है। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन को एलियन सबसे ज्यादा पसंद करते हों और वो वहां वीकेंड एंजॉय करने आते हों। साल 2021 में सबसे ज्यादा 413 बार यूएफओ देखे गए और नॉर्थ-वेस्ट या यॉर्कशायर में सबसे अधिक यह घटना हुई है। नॉर्थ-वेस्ट या यॉर्कशायर में शनिवार को रात 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा यूएफओ देखे गए हैं। Bizarre