अमर उजाला
Mon, 19 June 2023
आपने अब तक कच्चे और पके हुए केले देखें होंगे जिनका रंग हरा और बाद में पीला हो जाता है
लेकिन आज हम आपको नीले रंग के केले के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुख्यत अमेरिका के हवाई द्वीप पर उगाए जाते है
नीले रंग के इस केले को ब्लू जावा बनाना के नाम से जाना जाता है
नीले रंग के इस केले का स्वाद वनीला आइसक्रीम जैसा होता है इसलिए इसे आइसक्रीम बनाना भी कहा जाता है
ये केले खास तौर पर विषुवतीय क्षेत्रों में उगाए जाते हैं जिसमें फिलीपींस भी शामिल है
इस केले के पेड़ करीब 6 मीटर तक लंबे होते हैं जिसमें 7 इंच तक लंबे केले उगते हैं
इस केले का इस्तेमाल आइसक्रीम, स्मूदी, और कई तरह के डेजर्ट बनाने के लिए भी किया जाता है
Photos: शाही अंदाज में छुट्टियां मना रहे रवींद्र जडेजा