अमेरिकी मिलिट्री बेस पर उड़ता नजर आया UFO! वीडियो ने मचाया तहलका इसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी मिलिट्री बेस पर एलियन एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ देखा गया है आर्टिस्ट और फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया था, जिसके बाद यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वायरल हो गया ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में जेलीफिश के आकार की कोई चीज उड़ती नजर आई है। यह इराक में अमेरिकी जॉइंट ऑपरेशन बेस पर देखी गई है कॉर्बेल और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि यह घटना 2018 में हुई थी। माना गया है कि इस वीडियो को सेना ने ही बनाया है वीडियो ऐसे समय पर वायरल हुआ है, जब पूरी दुनिया में यूएफओ देखे जाने के दावे किए जाने लगे इससे मियामी मॉल के बाहर मुठभेड़ का वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने 10 फुट का एलियन देखने का दावा करना शुरू कर दिया था इसके बाद मियामी पुलिस को भी बयान जारी करना पड़ा था और सच्चाई बताई थी इस वीडियो में उड़ती हुई चीज कभी काली तो कभी सफेद रंग में बदलती नजर आ रही है Bizarre News