बाबा वेंगा की 2024 को लेकर की गई ये भविष्यवाणी नए साल के पहले दिन ही हुई सच बाबा वेंगा का बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उन्होंने दुनिया को लेकर कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन से लेकर अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं बताया जाता है कि बाबा वेंगी की अभी तक 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं साल 2024 के लिए की गई उनकी एक भविष्यवाणी नए साल के पहले दिन ही सच साबित होती नजर आ रही है बाबा वेंगा ने 2024 के लिए मौसम से संबंधित भयानक घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी साल 2024 के पहले दिन ही जापान में भीषण भूकंप आया है, जिसके बाद जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है कहा जा सकता है कि बाबा वेंगा ने साल 2024 में जो प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की है, वो सच साबित होती नजर आ रही है Bizarre News