अमर उजाला
Thu, 18 January 2024
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इक्ष्वाकु वंश की राजधानी अयोध्या सज-धज कर तैयार हो रही है इस बात से हर कोई वाकिफ है
लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अयोध्या केवल हिन्दुओं की आस्था का केंद्र नहीं है ये सिख और जैन धर्म के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण नगर है
सरयू के तट पर बसी रामनगरी का सिख और जैन धर्म से पुराना नाता है इतना ही नहीं बौद्ध धर्म से जुड़ी कथाओं में भी इसका जिक्र है
अयोध्या में जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव के साथ कई तीर्थंकरों का जन्म हुआ है इसलिए बड़ी संख्या में जैन धर्म को मानने वाले लोग यहां आते हैं
अयोध्या में श्री दिगंबर जैन मंदिर, अयोध्या जैन मंदिर, अयोध्या श्वेतांबर जैन मंदिर के साथ कई अन्य जैन मंदिर हैं
अयोध्या के संत भी मानते हैं कि सनातन और सिख धर्म के संबंध का नाता राम जी से है गुरबाणी में बार-बार राम के नाम का जिक्र मिलता है
सिख धर्म के जानकारों के मुताबिक गुरुद्वारा नजरबाग और गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड का संबंध सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी से है
पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी की डाक टिकट-पुस्तक