आकाशगंगा में मिला सूर्य से 33 गुना बड़ा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा आकाशगंगा में वैज्ञानिकों ने एक नया 'स्लीपिंग जाइंट' ब्लैक होल की खोज की है यह आकाशगंगा में खोजा गया अपनी तरह का सबसे बड़ा ब्लैक होल है वैज्ञानिकों ने धरती से 2000 प्रकाश वर्ष से भी कम दूरी पर एक्विला तारामंडल में इस विशाल ब्लैक होल को खोजा है यह ब्लैक होल हमारे सूर्य के द्रव्यमान से करीब 33 गुना अधिक बड़ा है वैज्ञानिकों ने पहली बार तारकीय उत्पत्ति का इतना बड़ा ब्लैक होल आकाशगंगा में खोजा है उन्होंने अंतरिक्ष में एक असामान्य डगमगाहट का पता लगाने के बाद मिल्की वे आकाशगंगा में इस ब्लैक होल को देखा इस तरह के ब्लैक होल सिर्फ बहुत दूर की आकाशगंगाओं में ही खोजे गए हैं। ऐसे में इस खोज से विशाल तारों के बनने के बारे में भी नई जानकारी मिल सकती है Bizarre News