पृथ्वी के करीब से गुजरेगी तबाही, क्या धरती के लिए है खतरा? एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से पृथ्वी के लिए खतरा बताया जाता है, क्योंकि अगर कभी धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच सकती है धरती के पास से 8 सितंबर को एक 100 फीट के आकार का एस्टेरॉयड गुजरेगा, जो करीब एक हवाई जहाज के आकार का है अगर यह एस्टेरॉयड धरती पर गिर जाए तो बड़ी तबाही मच सकती है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है यह एस्टेरॉयड धरती से 15.2 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से यह करीब चार गुना अधिक है नासा के वैज्ञानिकों की तरफ से पुष्टि की गई है कि एस्टेरॉयड से तत्काल कोई खतरा नहीं है। इसका नाम 2024 RF2 है ऐसे छोटे आकार के एस्टेरॉयड अक्सर धरती के करीब से गुजरते रहते हैं। यह पृथ्वी के करीब की वस्तुए हैं पृथ्वी के करीब से गुजरने की वजह से वैज्ञानिकों को इनकी निगरानी करने का मिलता है। इसके अलावा इनसे होने वाले खतरों के आकलन में मदद मिलती है Bizarre News