धरती की तरफ आ रहा है बड़ा खतरा, नासा ने दी चेतावनी पृथ्वी की तरफ अंतरिक्ष से एक बड़ा खतरा आ रहा है, जिसे लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है नासा ने कहा है कि एक एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के करीब आ रहा है, जिसका नाम 2024 MT-1 है 65215 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यह आश्चर्यजनक गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है यह एस्टेरॉयड करीब 260 फीट व्यास वाला है और 8 जुलाई 2024 को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने की उम्मीद है क्षुद्रग्रह 2024 MT1 का पता नासा ने पहली बार नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के जरिए पता लगाया था यह प्रोग्राम पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉयड और धूमकेतुओं को ट्रैक करता है नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी तरफ से एस्टेरॉयड के रास्ते की बारीकी से निगरानी की गई है जेपीएल का एस्टेरॉयड वॉच डैशबोर्ड क्षुद्रग्रह की स्थिति, गति और पृथ्वी से दूरी पर रियल टाइम डेटा बताता है जेपीएल के मुताबिक 2024 एमटी 1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से चार गुना ज्यादा है Bizarre News