धरती की तरफ तुफानी रफ्तार से बढ़ रहा एस्टेरॉयड, नासा ने दी चेतावनी धरती की तरफ बढ़ रहे एक विशाल क्षुद्रग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने नासा ने नजर बनाया हुआ है वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह 11 जून को धरती के करीब पहुंचेगा, जिसका नाम 2024 CR29 नाम है यह एस्टेरॉयड 1400 फुट (427 मीटर) बड़ा है, जो 26, 562 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर कर रहा है अगर विशालकाय आकाशीय पिंड इसी रफ्तार से धरती से टकराता है तो तबाही मच जाएगी हालांकि, नासा ने कहा है कि यह पृथ्वी से लगभग 73.7 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से 19 गुना ज्यादा है यह दूरी बड़ी भले लगती हो, लेकिन खगोलीय दृष्टि से यह बहुत अधिक नहीं है। नासा ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटना दुर्लभ है, जो लगभग 1.66 लाख वर्षों में एक बार ही होती है नासा ने बताया है कि एस्टेरॉयड 2024 CR29 के धरती से टकराने की संभावना नहीं है और यह सुरक्षित गुजर जाएगा Bizarre News