दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल, जानिए देखकर क्यों डर गए आनंद महिंद्रा

अमर उजाला

Sun, 13 August 2023

Image Credit : Twitter@richardiloOBA
दुनिया में आपने कई आलीशान होटलों के नाम सुने होंगे और देखे होंगे, लेकिन आज हम  दुनिया के पहले अंडरवॉटर होटल के बारे में बताते हैं
 
Image Credit : Twitter@richardiloOBA
पानी के अंदर दुनिया के पहले होटल में कई फिल्मी हस्तियां अपना हनीमून चुकी हैं और इसका किराया इतना अधिक है कि आप हैरत में पड़ जाएंगे
 
Image Credit : Twitter@richardiloOBA
किसी ने मशहूर बिजनेसमैन और महिंद्रा एंड महिंंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को भी यहां ठहरने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वह होटल की तस्वीर देखकर डर गए  
 
Image Credit : Twitter@richardiloOBA
आनंद महिंद्रा ने होटल का वीडियो शेयर किया है और लिखा है मुराका मालदीव और दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल सुइट
 
Image Credit : Twitter@ArchDaily
उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे यह पोस्ट इस सुझाव के साथ भेजी गई थी कि यहां वीकेंड पर रुकना आरामदायक रहेगा
 
Image Credit : Twitter@ArchDigest
उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मुझे झपकियां भी आएंगी…मैं कांच की छत में दरारें ढूंढ़ते हुए जागता रहूंगा। फोटो में आप देख सकते हैं कि चारों ओर समुद्री जीव घूमते दिखाई दे रहे हैं
 
Image Credit : Twitter@MashirimaTours
मालदीव में स्थित दुनिया के पहले अंडरवॉटर होटल का नाम द मुराका है, जो साल 2018 खुला था
 
Image Credit : Twitter@appintheair
समुद्री तल से करीब 16 फीट नीचे यह विला बना हुआ है जिसे बनाने में 15 मिलियन डॉलर खर्च हुआ था 
 
Image Credit : Twitter@cntraveller
इस होटल में चार रात ठहरने का पैकेज 2 लाख डॉलर यानी तकरीबन 1.5 करोड़ रुपए है। यानी एक रात के लिए आपको 37 लाख रुपये खर्च करने होंगे
Image Credit : Twitter@MashirimaTours

चंद्रयान-3 और लूना के बाद रेस में ये देश भी हैं शामिल

Isro
Read Now