अमेरिका के पास हैं एलियंस, उनकी लाश और यूएफओ, पूर्व अधिकारियों का दावा
अमर उजाला
Thu, 27 July 2023
Image Credit : iStock
अमेरिकी कांग्रेस ने 26 जुलाई को यूएस नेवी के दो और अमेरिकी मिलिट्री के एक पूर्व अधिकारी से एलियन और यूएफओ को लेकर पूछताछ की
Image Credit : iStock
अमेरिका के तीनों खुफिया अधिकारियों ने एलियन और उनके एयरक्राफ्ट के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है
Image Credit : iStock
अमेरिकी सरकार की तरफ से लगातार उन लोगों से बातचीत की जा रही है, जिन लोगों ने दूसरी दुनिया के उड़ने वाले जहाजों को देखा है
Image Credit : iStock
सरकार जानना चाहती है कि क्या ऐसी चीजों से अमेरिका को खतरा है। नेशनल सिक्योरिटी के एक सबकमेटी की सुनवाई 26 जुलाई को हो रही थी
Image Credit : iStock
यूएस नेवी के रयान ग्रेव्स, डेविड फ्रेवर और अमेरिकी मिलिट्री के कॉम्बैट ऑफिसर और पेंटागन के इंटेलिजेंस ऑफिसर डेविड ग्रश ने अपने बयान दर्ज कराए
Image Credit : iStock
तीनों सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एलियन यानों को देखा है और उनका पीछा किया है
Image Credit : iStock
डेविड ग्रश का कहना है कि उन्होंने कई दशकों के दौरान यूएफओ को देखा है और उनको क्रैश होते देखा है, साथ ही उनकी रिवर्स इंजीनियरिंग को भी देखा है
Image Credit : iStock
डेविड ने कहा कि वह 2019 से 2021 के बीच यूएपी (यूएफओ) टास्क फोर्स में थे, उस दौरान उन्होंने एलियन यानों से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए कहा था
Image Credit : iStock
ग्रुश का दावा है कि अमेरिकी सरकार के पास एक क्रैश एलियन स्पेसक्राफ्ट और एलियन के अवशेष हैं। उन्होंने यह बात कई अधिकारियों के हवाले से कही
Image Credit : iStock
डेविड और दूसरे पूर्व सैनिकों ने कहा कि अमेरिकी सरकार एलियन और यूएफओ से जुड़ी जानकारियां छिपा रही है