इंसानों को आसानी को खोज सकते हैं एलियंस, जानिए क्या है वजह सालों से वैज्ञानिक एलियंस को तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है संभावना है कि इंसानों की तरह एलियन भी धरती के लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हों अगर ऐसा है तो इंसानों से संपर्क करने में सेल फोन टॉवर उनकी मदद कर सकते हैं नए शोध से खुलासा हुआ है कि आस-पास के स्टार सिस्टम में मौजूद एलियंस ने शायद पहले ही धरती के सेल फोन टावरों से आने वाले रेडियो सिग्नल को खोज लिया होगा सिग्नल जैसे-जैसे शक्तिशाली होते जाएंगे, आकाशगंगा में इंसानों की खोज बहुत जल्द ही हो सकती है शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि सिर्फ एलियन सिग्नल का पता लगा सकते हैं, जिनके पास धरती से बेहतर उपकरण होंगे अगर यह सिग्नल और शक्तिशाली होंगे, तो दूर-दराज या कम तकनीकी वाले एलियंस भी उनकी जानकारी हासिल कर सकते हैं Bizarre News