पेरू में मिले एलियन ममी का खुला रहस्य, हैरत में पड़े वैज्ञानिक सितंबर 2023 में पेरू में मिले एलियन ममी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है इन एलियन ममी की तीन-तीन उंगलियां थीं और पूरी दुनिया इन्हें देखकर हैरान रह गई इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई। धरती पर इतने छोटे-छोटे एलियन कहां से आए, इससे वैज्ञानिक हैरान थे पेरू के नाज्का इलाके में वैज्ञानिकों ने इन एलियन ममी की जांच की, तो खुलासा हुआ कि यह एलियन नहीं हैं, बल्कि हड्डियों से बनी गुड़िया है वैज्ञानिकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह खुलासा किया है और बताया कि हड्डियां इंसानी और जानवरों की थीं पेरू के इंस्टीट्यूट फॉर लीगल मेडिसिन एंड फोरेंसिक साइंसेस के आर्कियोलॉजिस्ट फ्लावियो एस्ट्राडा ने बताया कि यह किसी दूसरी दुनिया से नहीं आए हैं उन्होंने बताया कि धरती पर घूमने वाले जानवरों की हड्डियों से बनाई गई गुड़िया है जिन्हें आधुनिक सिंथेटिक ग्लू से चिपकाया गया है Bizarre News