धरती पर इंसानाों के साथ रह रहे एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

अमर उजाला

Mon, 17 June 2024

Image Credit : Istock

एलियंस को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस अध्ययन में कहा गया है कि संभव है कि एलियन इंसानों के साथ गुप्त रूप से रह रहे हैं
 

Image Credit : Istock

शोधकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा है कि उनका पेपर एक निश्चित दावे की जगह एक विचार प्रयोग के रूप में है
 

Image Credit : Istock

पेपर के मूल में अनुमान जताया गया है कि यूएफओ का दिखना, उन एलियन से जुड़ा हो सकता है जिन्होंने हमारे ग्रह पर खुद को छिपाने की कला में माहिर हो सकते हैं और हो सकता है हमारे बीच घूम रहे हों
 

Image Credit : Istock

शोधकर्ताओं के मुताबिक, एलियंस आपस में घुलने मिलने के लिए इंसानों का भेष धारण कर सकते हैं
 

Image Credit : Istock

हो सकता है कि यह पृथ्वी के भविष्य से आए हों या बुद्धिमान डायनासोर के वंशज हों। शोध में वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि एलियन अंडर ग्राउंड या फिर हमारे चंद्रमा पर रहे होंगे
 

Image Credit : Istock

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के मानव उत्कर्ष प्रोग्राम ने आगे बताया गया है कि यूएफओ विदेशी अंतरिक्ष यान हो सकते हैं, जो पृथ्वी पर रहने वाले अपने मित्रों से मिलने आते हैं
 

Image Credit : Istock

इस स्टडी का उद्देश्य यूएफओ देखे जाने से जुड़ा एक वैकल्पिक अपरंपरागत स्पष्टीकरण प्रदान करना था। स्टडी ने ऐसी थ्योरी बताई है, जो संभवतः इनसे जुड़ी हो सकती है
 

Image Credit : Istock

शोधकर्ताओं ने पेपर में क्रिप्टोटेरेस्ट्रियल शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब ऐसे काल्पनिक जीवों से होता है, जो इंसानों के बीच रहते हैं, लेकिन उनका किसी को जानकारी नहीं होती है

Image Credit : Istock

ये कैसी फील्डिंग! कैच के दौरान शाहीन-उस्मान के बीच जबरदस्त टक्कर, धड़ाम से गिरे

ICC
Read Now