800 साल से दफन था खौफनाक रहस्य, बाहर आया तो हैरत में पड़े वैज्ञानिक भूवैज्ञानिकों की एक टीम को दो साल पहले पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली थी पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे एक्सपर्ट के मुताबिक, करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मृत व्यक्ति को ममी बना कर दफनाया गया था शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंह के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था इसके अलावा उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो वैज्ञानिकों का कहना था कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा Bizarre News