सूर्य के इन हिस्सों के रहस्य से पर्दा उठाएगा 'आदित्य एल-1' भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है इसरो ने बताया है कि आदित्य एल-1 (Aditya L1) सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष आधारित मिशन है इस अंतरिक्ष यान के साथ कुल 7 पेलोड्स जाएंगे, जो सूर्य के ऊपरी भागहों क्रोमोस्फियर, फोटोस्फियर और कोरोना का अध्ययन करना करेगा इसके साथ ही वह सौर ज्वाला, सौर पवनों, कोरोनल मास इजेक्शन जैसी कई प्रक्रियाओं के बारे में भी पता लगाएगा इस मिशन से वैज्ञानिकों को सूर्य के वातावरण और उसकी जटिल प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन करने में मदद मिलेगी अपने शोधों जरिए वैज्ञानिक कोरोनल मास इजेक्शन की प्रक्रिया के बारे में पता लगाएंगे अनियमित रूप से बनने वाली सौर ज्वालाएं, सतह वायुमंडल और दोनों की आपस में अंतरक्रियाएं को समझने की कोशिश करेंगे सौर उत्सर्जन की घटनाएं और उनकी उत्पत्ति के कारकों को भी समझने में भी यह वेधशाला मदद करेगी Bizarre News