अमर उजाला
Sat, 2 September 2023
भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च हो चुका है बता दें कि इससे पहले सूर्य पर कुल 22 मिशन भेजे जा चुके हैं
इस मिशन के जरिए इसरो को सूर्य की परतों और कण की गतिशीलता का अध्ययन करने में मदद मिलेगी
सूर्य हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा पिंड है जिसका व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है
ये मिशन सूर्य के तापमान के बारे में भी सटीक जानकारी देने में मदद करेगा
हालांकि वैज्ञानिक प्रयोगों के आधार पर सूर्य के केंद्र का तापमान 150 लाख डिग्री सेंटीग्रेड बताया जाता है
ज्योतिष और विज्ञान में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है जिसके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है
वैज्ञानिकों के अनुसार 5 अरब साल बाद सूर्य की मौत हो जाएगी इससे पहले सूर्य बेहद गर्म और अधिक चमकदार हो जाएगा
दरअसल उगते हुए सूर्य से हजारों किरणें निकलती होती हैं जिसमें सात किरणें पृथ्वी पर पड़ती है इसलिए हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है
आदित्य-एल1 मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु 1 (जहां पृथ्वी और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता) पर भेजा जाएगा
लैग्रेंजियन बिंदु से सूर्य का अध्ययन किया जाएगा क्योंकि यहां से अंतरिक्ष के कुछ क्षेत्रों को निर्बाध रूप से देखा जा सकता है
Video: रक्षाबंधन पर शुभमन गिल की बहन को याद आए मुश्किल समय