दुनिया में कहीं नहीं है भगवान गणेश का ऐसा मंदिर तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में भगवान गणेश का अनोखा मंदिर स्थित है। यह मंदिर अपनी खासियत और पौराणिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर मंदिर में भगवान गणेश की गज रूप में प्रतिमा स्थापित है। लेकिन आदि विनायक मंदिर में भगवान गणपति की इंसान के चेहरे वाली प्रतिमा स्थापित है। गज मुख लगाए जाने से पहले भगवान गणेश का चेहरा इंसान का था, इसलिए विनायक मंदिर में उनके इस रूप की पूजा होती है। आदि विनायक मंदिर में भगवान राम ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान गणेश की पूजा की थी। Bizarre