अमर उजाला
Fri, 22 December 2023
आज हम आपको कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सबसे बड़ी मानव निर्मित झील अब्राहम लेक के बारे में बताने जा रहे हैं
ये झील दुनियाभर में मीथेन गैस से बर्फ के बुलबुले और अनोखे फिरोजा रंग के लिए जानी जाती है
दिखने में ये झील जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है क्योंकि इसमें मीथेन गैस के बुलबुले जमा हैं
53.7 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैली हुई अब्राहम झील की लंबाई 32 किलोमीटर है
सर्दियों में मीथेन के बुलबुले क्रिस्टल की तरह जम जाते हैं जिसकी सुंदरता शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है
लेकिन मीथेन एक ग्रीनहाउस गैस है इसलिए यह पर्यावरण के लिए खतरा है
ये गैस ज्वलनशील होती है इसलिए इसमें आग भी लग सकती है जो बेहद खतरनाक है
धनश्री-चहल की वेडिंग एनिवर्सरी, इस क्यूट कपल की 10 रोमांटिक फोटोज