अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
भारत समेत दुनियाभर में प्रमुख तौर पर 4 मौसम माने जाते हैं वसंत, ग्रीष्म, शरद और सर्दी
भौगोलिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्र के मौसमों में परिवर्तन आता रहता है कहीं पर सिर्फ गर्मी और बरसात पड़ती है जबकि किसी जगह पर केवल ठंड पड़ती है
हिन्दी कैलेंडर को देखा जाए तो इसमें 6 मौसमों का जिक्र है वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, और शिशिर
वहीं चीनी कैलेंडर में कुल 24 मौसम बताए गए हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां 1-2 नहीं, कुल 72 मौसम हैं
सालभर ये अलग-अलग तरह है 72 मौसम यहां के लोगों पर प्रभाव डालते हैं इस अनोखे देश का नाम है जापान
जापानी कैलेंडर में यूं तो 4 मौसम ही हैं पर ये मौसम 6 भागों में बंटे हुए हैं जो 24 सेक्की बनाते हैं
24 सेक्की में हर एक सेक्की 3 भाग में बटी हुई है जो कुल मिलाकर 72 मौसम बनाते हैं
क्या होता है बादलों का फटना, जानिए आखिर क्यों फटता है बादल?