अंतरिक्ष से एलियन देख सकते हैं धरती की ये सात जगहें बर्फ से ढंकी करीब 20 हजार फीट ऊंची हिमालय की चोटियों को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। अमेरिका के द ग्रैंड कैनियन को अंतरिक्ष से देख सकते हैं। यह धरती पर 446 किलोमीटर लंबी घाटी है। मिस्र में स्थित द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा की साल 2001 में नासा के एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से तस्वीर खींची थी। दुनिया की सबसे बड़ी नदी कही जाने वाली अमेजन करीब 64 सौ किलोमीटर लंबी है जिसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ धरती पर करीब 26 सौ किलोमीटर में फैला है जो अंतरिक्ष से भी दिखता है। दुबई में स्थित पाम आइलैंड आलिशान और बेहद खूबसूरत है जिसे अंतरिक्ष से देख सकते हैं। इंग्लैंड की थेम्स नदी काफी प्रसिद्ध है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। Bizarre