हुकुमदेव नारायण यादव
ग्राम प्रधान से लेकर तीन बार विधायक और पांच बार लोकसभा सांसद..बिहार के दरभंगा जिले के बिजुली गांव में एक किसान परिवार में जन्मे हुकुमदेव नारायण यादव ने यूं ही नहीं फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। 1960 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1967 में पहली बार विधायक बने। 1977 में पहली बार भारत की छठी लोकसभा के सदस्य बने।