या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता पटना के लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा में दशकों से देवी दुर्गा के ऐसे रूप की प्रतिमा दिखती रही हैं। पटना में चूड़ी मार्केट कदमकुआं के पास स्थित शिव मंदिर में देवी की प्रतिमा का मनोहर रूप। पटना के डोमन भगत लेन के दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के लिए उमड़ी भीड़। पटना में सबसे ज्यादा भीड़ डाकबंगला चौराहा के दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के लिए उमड़ी है। पटना में हर तरफ ऐसी सजावट दुर्गा पूजा के छठे दिन से दिखने लगी। दीपावली तक यह नजारा कई सड़कों पर रहेगा। पटना के रामकृष्ण आश्रम में देवी दुर्गा के इस रूप को देखने के लिए भक्तों की कतार लगी है। पटना के आर्यकुमार रोड में इस बार भी देवी के विभिन्न रूपों का अलग दर्शन कराया गया है। पटना के आर्यकुमार रोड में एबीसी क्लब की ओर से देवी के विभिन्न रूपों का दर्शन कर रहे भक्त। माता भगवती