मैथिली ठाकुर और तलत अजीज के गीतों से आज बिहार दिवस में रंग। मिथिलांचल से बॉलीवुड तक अपने गीतों से पहचान बना चुकीं मैथिली गांधी मैदान के मुख्य मंच पर आज करेंगी परफॉर्म। दशकों से स्टेज और बॉलीवुड मूवीज में संजीदा गायिकी की पहचान तलत अजीज आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कव्वाली गाएंगे। 22 मार्च को बिहार दिवस समारोह की पहली शाम गांधी मैदान में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली के नाम रही। निगरानी अन्वेष्ण ब्यूरो बिहार के डीजी आलोक राज ने बिहार दिवस की पहली शाम श्रीकृष्ण मेमोरियल में लाइव परफॉर्मेंस दिया। प्रेमचंद रंगशाला में बिहार दिवस पर 'किलकारी' के बच्चों ने किया नाटक का मंचन। किलकारी के बच्चे सुपर 30 मूवी में भी दिखे थे। बिहार के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी बिहार दिवस के बड़े मंच से परफॉर्मेंस का दिया गया मौका। पहले दिन इन्होंने समा बांधा। पहले दिन रवींद्र भवन में शंभू शिखर के साथ कवि-सम्मेलन हुआ तो बाकी स्टेज पर शुरुआती कार्यक्रमों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी कार्यक्रम हुआ। बिहार दिवस पर 23 मार्च को इंडियन ऑसियन बैंड, नियाजी ब्रदर्स, कासिम खुर्शीद का मुशायरा जैसे परफॉर्मेंस भी होंगे।