दीपाली, ऐश्वर्य और सलमान अली बिहार दिवस पर आज सजाएंगे सुरों की महफिल बिहार से निकल बॉलीवुड में धमाल मचा रहे दीपाली सहाय और ऐश्वर्य निगम मुंबई से पहुंचे पटना। शाम में गांधी मैदान में इनका इवेंट। दीपाली की तरह सलमान अली भी इंडियन आइडल फेम हैं। बॉलीवुड सिंगर गांधी मैदान में शुक्रवार शाम परफॉर्म करेंगे। बिहार दिवस के इवेंट्स की सीरीज़ में गुरुवार की शाम तलत अज़ीज़ ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बांधा था समा। गुरुवार की शाम SKM हॉल में नियाज़ी बदर्स ने कव्वाली से दमादम मस्त कलंदर करा दिया। दर्शक डिमांड पर गीत सुन झूमते रहे। गांधी मैदान में गुरुवार को मैथिली ठाकुर का इवेंट था तो श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में तलत अज़ीज़ ने लोगों को बांधे रखा। राजधानी के लोगों ने गुरुवार के इवेंट में तलत अज़ीज़ और नियाज़ी बदर्स के इवेंट को जमकर इंज्वाय किया। बिहार दिवस की अंतिम शाम श्रीकृष्ण मेमोरियल में शास्त्रीय गायन और कत्थक, जबकि रवींद्र भवन में लोक गायन होगा।