अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
एयरबैग एक सेफ्टी फीचर है जो दुर्घटना के समय आपकी जान बचा सकता है।
लेकिन कुछ स्थितियों में यह प्रभावी नहीं होता। जानिए वो हालात जब एयरबैग आपकी जान नहीं बचा पाएगा...
एयरबैग हमेशा सीट बेल्ट के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपने सीट बेल्ट नहीं पहनी है, तो एयरबैग नहीं खुलेगा।
बहुत तेज स्पीड पर एयरबैग खुलने के बावजूद जान नहीं बचेगी, क्योंकि तेज टक्कर से कार अंदर तक डैमेज हो जाती है।
अगर ड्राइवर या पैसेंजर बहुत आगे झुका हो या बहुत पीछे झुका हो तो एयरबैग खुलने पर भी उसको सेफ्टी नहीं मिलेगी।
अगर एयरबैग का सेंसर या सर्किट खराब हो, तो टक्कर के समय एयरबैग खुल ही नहीं पाएगा।
अगर कार पलट जाए और उसमें साइड या कर्टन एयरबैग न हों, तो सामने वाला एयरबैग मदद नहीं करेगा।
'पेट्रोल का बाप' है ये नया ईंधन, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कर सकता है रिप्लेस