अमर उजाला
Tue, 7 January 2025
सर्दी के मौसम में कार ड्राइव की तुलना में मोटरसाइकिल चलाने काफी चुनौतीभरा होता है।
सर्दियों में बाइक पर सफर करने पर सीधी हवा और ठंड लगती है। जिससे राइडर को मुश्किल हो सकती है।
हालांकि, अगर कुछ बातों का ध्यान रखकर राइडिंग गियर्स का इस्तेमाल किया जाए, तो सफर में आसानी होती है।
सर्दियों के समय अच्छी क्वालिटी के हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें खास लाइनिंग होती है, जिससे हवा नहीं जाती।
ठंड के समय बेहतर क्वालिटी के ग्लव्स का भी उपयोग करना चाहिए। इसमें भी खास लाइनिंग के कारण हवा नहीं जाती है।
राइडिंग के समय विंटर जैकेट और विंटर शूज पहनने चाहिए, जिससे राइडर का ठंड से बचाव होता है।
ठंड में बाइक से सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स