अमर उजाला
Sat, 2 November 2024
अन्य मौसम की तुलना में सर्दियों में कार ड्राइविंग चुनौतियों से भरा होता है।
सर्दियों में कम विजिबिलिटी और लापरवाही के कारण सड़क पर दुर्घटना का खतरा होता है।
ऐसे में कार को हाई बीम की जगह लो बीम पर ड्राइविंग की सलाह दी जाती है।
लो बीम पर ड्राइविंग करना सड़क पर सभी के लिए सुरक्षा को बढ़ाता है।
कार पर रेडियम टेप लगाना बहुत अच्छा विकल्प है। यह दूसरे वाहनों को अंधेरी सड़कों पर आपकी मौजूदगी के बारे में बताता है।
कोहरे में कार की रफ्तार को कम रखना चाहिए। यह सड़क सुरक्षा को बढ़ाता है।
कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से सड़क पर लेन को बार-बार बदलना भी दुर्घटना की आशंका को बढ़ाता है।
रात में ड्राइविंग के दौरान बरतें ये सावधानी, नहीं होगी परेशानी