Rolls Royce की कारों का क्यों नहीं होता क्रैश टेस्ट? दिलचस्प है वजह

अमर उजाला

Fri, 22 August 2025

Image Credit : रोल्स रॉयस

आजकल लोगों में बेहतर सेफ्टी रेटिंग लाने वाली कारों का जबरदस्त क्रेज है।

Image Credit : BNCAP

देश में टाटा, महिंद्रा जैसी कंपनियां आम लोगों के लिए सेफ कारें बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Image Credit : BNCAP

कारों की सेफ्टी रेटिंग के लिए उन्हें GNCAP और BNCAP जैसी इंडिपेंडेंट क्रैश टेस्ट एजेंसियों के पास भेजा जाता है।

Image Credit : BNCAP

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों रुपये की कार बेचने वाली Rolls Royce अपनी कारों का क्रैश टेस्ट नहीं करवाती।

Image Credit : Rolls-Royce

इसके पीछे की वजह बहुत दिलचस्प है। दरअसल, Rolls Royce बहुत कम संख्या में कारें बनाती हैं।

Image Credit : Rolls-Royce

एक टेस्ट के लिए 4-5 कारों की जरूरत होती है, जिन्हें क्रैश टेस्ट में भेजना मुमकिन नहीं होता।

Image Credit : BNCAP

Rolls Royce की कारों का क्रैश टेस्ट करना टेस्टिंग एजेंसी से लिए भी बहुत महंगा सौदा होता है।

Image Credit : Rolls-Royce

कंपनी की हर कार अलग तरह से कस्टमाइज होती है, जो टेस्ट में क्वालिफाई ही नहीं करती। टेस्ट हमेशा स्टैंडर्ड मॉडल का ही होता है।

Image Credit : Rolls-Royce

कार में आ रही हैं ये दिक्कतें, तो बैटरी की लाइफ होगी कम

Freepik
Read Now