अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
आपने अक्सर मूवीज में अमेरिका में चलने वाली लंबी-लंबी ट्रकें देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हमें ऐसी ट्रकें भारत में क्यों नहीं दिखाई देतीं?
जब ट्रकों का काम सामान ढोना होता है, तो ऐसी ट्रकें भारत में क्यों नहीं बनती। आइए जानते हैं।
दरअसल, अमेरिका में ट्रक ड्राइवर लग्जरियस लाइफ जीते हैं। उनके आराम के लिए कई सुविधाएं ट्रक के अंदर ही होती हैं, जैसे बेड,ऐसी, टेलिविजन और किचन।
इन सभी सुविधाओं को देने के लिए ट्रक का साइज लंबा किया जाता है। इसके अलावा, वहां की ट्रकें लंबे रूट के लिए चलाई जाती हैं जिसके चलते कैरियर का साइज भी लंबा होता है।
इन ट्रकों में इंजन आगे की तरफ और ड्राइवर का केबिन पीछे की तरफ होता है। जबकि भारत में चलने वाली ज्यादातर ट्रकों में इंजन के उपर ही ड्राइवर केबिन बना होता है।
भारत में एक सेमी ट्रक का साइज 12 मीटर तक होता है, जबकि अमेरिका में इन ट्रकों का साइज 16 मीटर तक होता है।
अमेरिका में ट्रक ड्राइवर लगातार 8 घंटे से ज्यादा ट्रक नहीं चलाता। जिसके बाद वह ट्रक में ही आराम करता है। जबकि भारत में ट्रक ड्राइवरों के लिए काम के आधिकारिक घंटें तय नहीं हैं।
Black Number Plate कौन सी गाड़ियों में लगाई जाती हैं? जानिए