अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
इन दिनों बहुत सारी गाड़ियां सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) पर चलने लगी हैं। पेट्रोल के मुकाबले दम कम होने से ये काफी पॉपलर हैं।
सरकारें इसे इसलिए प्रमोट करती हैं, क्योंकि यह गैस पर्यावरण के लिए पेट्रोल-डीजल जितना खतरनाक नहीं है।
सीएनजी गाड़ियों के बारे में आपने एक बात पर जरूर गौर किया होगा कि सीएनजी भरवाने से पहले पेट्रोल पंप कर्मी गाड़ी में बैठे सभी लोगों को उतरने के लिए कहते हैं।
यह नियम सरकार द्वारा बनाया गया है। लेकिन कई लोग नहीं जनते ऐसा क्यों किया जाता है। इसके पीछे सिर्फ एक नहीं, बल्कि 4 कारण हैं।
गाड़ी से उतारे जाने की सबसे बड़ी वजह है हादसा होने का डर। अगर सीएनजी में किसी प्रकार की लीक हुई तो गाड़ी में विस्फोट हो सकता है।
दूसरी वजह है आफ्टर मार्केट सीएनजी गाड़ियां, जिनमें सीएनजी नॉब यो तो बूट में होता है या फिर बीच की सीट के नीचे।
तीसरा कारण है मीटर को चेक करना। सीएनजी का मीटर थोड़ा अलग होता है, जिसे चेक करने के लिए गाड़ी से उतरने को कहा जाता है।
चौथा कारण है इसकी महक। सीएनजी जहरीली नहीं होती, लेकिन इसकी गंध से लोगों को बेचैनी होने लगती है।
इलेक्ट्रिक कारों की कैसी है सुरक्षा व्यवस्था, जानें अहम बातें