सीएनजी डलवाते वक्त कार से उतरना क्यों होता है जरूरी? यह तो आप जानते होंगे कि गैस स्टेशन पर अक्सर कार में सीएनजी भरवाते समय गाड़ी से उतरने के लिए कहा जाता है, मगर इसके पीछे की क्या वजह है? सीएनजी कार चलाने वाले भी काफी लोग इस बारे में सही जानकारी नहीं जानते हैं। ऐसे में आगे जानिए क्या है डिटेल। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार में सीएनजी डलवाते समय सेफ्टी के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। दरअसल, कार में सीएनजी डलवाते वक्त सिलेंडर फटने या लीकेज होने की संभावना बनी रहती है। कार में बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही उन्हें गाड़ी से बाहर आने के लिए बोला जाता है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सकें। बाजार में कई कारों में फैक्ट्री फिटेज सीएनजी किट होती है, ऐसे में इनमें चिंता थोड़ी कम होती है वहीं, अगर आपने पेट्रोल या डीजल कार को सीएनजी में बदला है तो कई बार सीएनजी किट सही से फिट नहीं हो पाती है, ऐसे में लीकेज का खतरा बना रहता है। ऐसे में अब जब भी आप कभी सीएनजी कार में गैस डलवाएं तो सभी लोगों को कार से बाहर आने को कहिए, ताकि सभी सुरक्षित रहें। Auto