लीटर में क्यों मापते हैं कार का बूटस्पेस?

अमर उजाला

Fri, 16 May 2025

Image Credit : AI

क्या होता है बूट स्पेस?

कार का पीछे का वो हिस्सा, जहां आप सामान रखते हैं, उसे बूट स्पेस या डिक्की कहते हैं।

Image Credit : AI

किसमें मापा जाता है बूट स्पेस?

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी कार का बूट स्पेस 300 लीटर या 500 लीटर का है। लेकिन सवाल है कि लीटर (Litre) में ही क्यों?

Image Credit : AI

मापा जाता है वॉल्यूम

लीटर एक वॉल्यूम यूनिट है यानी किसी स्थान में कितनी जगह है, यह मापने का तरीका। जैसे 1 लीटर = 1,000 क्यूबिक सेंटीमीटर।

Image Credit : AI

कैसे मापा जाता है बूट स्पेस?

कार निर्माता बूट के अंदर छोटे-छोटे घनाकार बॉक्स भरते हैं। इन बॉक्स की कुल मात्रा मिलाकर बूट स्पेस को लीटर में मापा जाता है।

Image Credit : AI

लीटर मापने का फायदा?

हर तरह के आकार की तुलना आसान हो जाती है। अलग-अलग कारों में सामान रखने की क्षमता का अंदाजा लगता है।
 

Image Credit : AI

बूट स्पेस जितना ज्यादा, उतनी सुविधा

ज्यादा बूट स्पेस मतलब ज्यादा बैग्स, सूटकेस, स्टॉलर या किराना आसानी से फिट हो सकते हैं।
 

Image Credit : AI

आकार भी रखता है मायने

बूट स्पेस का आकार और शेप भी बहुत मायने रखता है। चौकोर बूट ज्यादा यूजफुल होता है।
 

Image Credit : AI

पहाड़ों पर जा रहे हैं बर्फ का आनंद लेने, तो सुरक्षित यात्रा के लिए इन बातों को न भूलें

Adobe Stock
Read Now