अमर उजाला
Thu, 27 February 2025
कार पेट्रोल और डीजल से चलने वाले इंजन में आती है, लेकिन बाइक में सिर्फ पेट्रोल इंजन ही क्यों मिलता है?
आपके मन में भी यह सवाल कई बार आया होगा, तो चलिए आज आपको बताते हैं इसकी सही वजह।
इस सवाल को पूछने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि डीजल और पेट्रोल इंजन के अंदर कैसे जलता है।
दरअसल, डीजल में पेट्रोल के मुकाबले काफी ज्यादा दबाव (कम्प्रेशन) पैदा करने की क्षमता होती है।
इस दबाव को हैंडल करने के लिए डीजल इंजन को बड़ा और भारी बनाया जाता है।
ज्यादा कम्प्रेशन के चलते डीजल इंजन पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा पॉवर भी पैदा करने की क्षमता रखते हैं।
हालांकि, इतनी पॉवर की जरूरत एक बाइक में नहीं होती। इसलिए बाइक में डीजल इंजन की जरूरत नहीं होती।
डीजल इंजन को बनान महंगा भी होता है। इससे बाइक की कीमत काफी बढ़ जाएगी।
इंजन बड़ा होने के वजह से बाइक का आकार भी बिगड़ जाएगा।
गाड़ी की पेंट का ऐसे रखें ख्याल, दिखेगी बिलकुल नई!