अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
भारत में टेस्ला की कार अभी भले नहीं लाॉन्च न हुई हो, लेकिन उसका पॉपुलर साइबरट्रक भारत की धरती तक पहुंच गया है।
भारत में पहला साइबरट्रक सूरत की सड़कों पर देखने को मिला है। इसे यहां के एक बिजनेसमैन ने इंपोर्ट किया है।
भारत के पहले टेस्ला साइबरट्रक के मालिक लावजी डालिया हैं, जो सूरत के एक जाने-माने हीरा व्यापारी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लावजी ने 6 महीने पहले टेक्सास में इस कार को बुक किया था। उन्हें इसकी डिलीवरी अब हुई है।
ये कार दुबई के रास्ते इंडिया पहुंची है। दुबई में इसका रोड रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसके बाद समुद्र के रास्ते इसे भारत लाया गया।
टेस्ला साइबरट्रक में 122.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये 2.6 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है।
टेस्ला साइबरट्रक की भारत में कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास रहने वाली है। इसकी रेंज 582 किलोमीटर तक है।
जेब पर कितना बोझ डालती है 160cc बाइक? खरीदने से पहले जानिए