अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
आपने कई बार देखा होगा कि सड़कों पर जो गाड़ियां रफ़्तार भर रही हैं, उनकी नंबर प्लेटें अलग-अलग रंगों की होती हैं।
कुछ लोगों को तो अलग रंग की नंबर प्लेट्स का कारण पता है लेकिन ज्यादातर इसका मतलब नहीं जानते हैं।
इन रंगों से गाड़ी के प्रकार और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिलती है।
ऐसे में आज हम आपको काले रंग की नंबर प्लेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
आमतौर पर, काली नंबर प्लेट वाली गाड़ियां किराये पर ली जाने वाली गाड़ियां होती हैं।
यह विशेष रूप से किसी लग्जरी होटल द्वारा चलाई जाती हैं, जिसके लिए कमर्शियल लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।
काली नंबर प्लेट से यह आसानी से पता चल जाता है कि यह गाड़ी किराये पर ली गई है।
कितने दिन में बदलना चाहिए कार का इंजन ऑयल?