अमर उजाला
Wed, 29 November 2023
भारत में कई कंपनियों की ओर से कारों को कई विकल्पों के साथ ऑफर किया जाता है।
इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी शामिल होते हैं।
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को चलाना थोड़ा मुश्किल होता है और ट्रैफिक में ऐसी कारों को चलाने में परेशानी भी हो सकती है।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को ट्रैफिक के साथ ही हाइवे पर भी चलाना काफी आसान होता है।
मैनुअल ट्रांसमिशन कारों का रखरखाव आसान होता है और इनकी कीमत भी काफी कम होती है।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों के पार्ट्स महंगे होते हैं और इनकी कीमत भी मैनुअल के मुकाबले ज्यादा होती है।
सर्दियों में भी कार चलाने में मदद करता है वाइपर, जानें डिटेल