बाइक से आरामदायक सफर के लिए कैसे करें सही सीट का चयन दो पहिया वाहन खासकर बाइक चलाते वक्त जरूरी है कि ड्राइवर को आरामदायक सफर मिलें। अगर बाइक की सीट अच्छी गुणवत्ता की नहीं होगी तो ड्राइवर को ज्यादा थकान होगी। आगे जानिए कैसे करें सही सीट का चुनाव। अगर स्पोर्ट्स बाइक हैं तो फिर फॉर्म वाली सीट का चयन करें। ऑफ रोड वाली बाइक के लिए सीट काफी मुलायम हो तो अच्छा होगा। अगर अक्सर बाइक से लंबे सफर पर जाते हैं तो सीट का साइज भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। सही साइज होने पर ड्राइवर को काफी आराम मिलता है। बाइक से सफर के लिए सीट की ऊंचाई ज्यादा है तो ड्राइवर को पैर नीचे करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सीट की ऊंचाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सीट का प्रकार भी राइडर के लिए काफी खास होता है। चमड़ें की सीट जल्दी गर्म और ठंडी हो जाती है। वहीं, सिंथेटिक सीट लंबे समय तक नहीं चलती है। अगर बाइक से अक्सर लंबा सफर करते हैं तो एडजेस्टेबल सीट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। ड्राइवर को अपनी सुविधा के अनुसार सही सीट का चयन करना चाहिए। Auto