अमर उजाला
Tue, 10 October 2023
मर्सिडीज ने सितंबर 2023 के दौरान सबसे ज्यादा लग्जरी कारों की बिक्री की। कंपनी ने कुल 1373 यूनिट्स की बिक्री की है।
दूसरे पायदान पर बीएमडब्ल्यू रही। सितंबर 2023 में बीएमडब्ल्यू ने देशभर में कुल 1096 यूनिट्स की बिक्री की है।
तीसरे नंबर पर जगुआर और लैंड रोवर का नंबर रहा। कंपनी की ओर से बीते महीने में करीब 400 यूनिट्स की बिक्री की है।
अगले नंबर पर वोल्वो रही। कंपनी की ओर से सितंबर 2023 के दौरान देशभर में कुल 168 यूनिट्स की बिक्री की है।
ऑडी की ओर से देशभर में कुल 69 यूनिट्स की बिक्री सितंबर 2023 के दौरान की गई है।
पोर्श ने भी देशभर में सितंबर 2023 के दौरान कुल 63 यूनिट्स की बिक्री की है।
इन पांच बाइक्स में सबसे कम है मेंटेनेंस का खर्च, जानें डिटेल