अमर उजाला
Tue, 14 October 2025
सीएनजी वाहन भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
पेट्रोल या डीजल की तुलना में सीएनजी में 80 प्रतिशत कम कार्बन मोनोक्साइड उत्सर्जन का दावा किया जाता है।
सीएनजी अन्य फॉसिल फ्यूल की तुलना में 45 प्रतिशत कम हाइड्रोकार्बन का उत्सर्जन करता है।
कम कार्बन मोनोक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन के कारण सीएनजी पर्यावरण के अनुकूल और पेट्रोल या डीजल की तुलना में क्लीन है।
सीएनजी फ्यूल टैंक में कम अवशेष छोड़ती है, जो इसे कार के लिए बेहतर बनाती है।
सीएनजी जलाने से पार्टिकुलेट मैटर नहीं निकलता है, जैसा पेट्रोल या डीजल में होता है। जिससे हवा में कम प्रदूषक और इंजन पर कम दबाव होता है।
CNG का इग्निशन पॉइंट 540 डिग्री सेल्सियस है, जो पेट्रोल या डीजल के इग्निशन पॉइंट से लगभग दोगुना है, जो इसे सुरक्षित बनाता है।
कैसे चुनें अपने लिए एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार?