अमर उजाला
Thu, 29 May 2025
बाइक चलाते समय, कुछ स्थितियों में फ्रंट ब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कब नहीं लगाना चाहिए फ्रंट ब्रेक...
जब आप मोड़ पर हों, तो फ्रंट ब्रेक लगाने से बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और आप गिर सकते हैं।
कीचड़, रेत या बजरी में फ्रंट ब्रेक लगाने से बचना चाहिए। ऐसे में ब्रेक दबाने से टायर लॉक हो सकते हैं और बाइक स्किड (फिसल) कर गिर सकती है।
बाइक कम गति में हो तो सिर्फ रियर ब्रेक का इस्तेमाल करें। कम स्पीड पर फ्रंट ब्रेक लगाने से बैलेंस बिगड़ सकता है।
अगर सड़क पर गड्ढे, पत्थर या असमान सतह हो, तो फ्रंट ब्रेक लगाने से बचें। इससे बाइक पर कंट्रोल खोने की संभावना बढ़ जाती है।
सफर में दुर्घटना से बचना है, तो इन चार अहम बातों का रखें ख्याल