डिम और डीपर लाइट्स का क्या है सही इस्तेमाल सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय काफी अधिक ध्यान रखना होता है, जरा सी लापरवाही किसी भी हादसे की वजह बन सकती है। रोड पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए लाइट्स काफी जरूरी होती है। ऐसे में बेहद ही कम लोग डिम और डीपर लाइट्स का सही इस्तेमाल जानते हैं। दो पहिया वाहनों में डिम लाइट्स का इस्तेमाल सही तरीके से करना बेहद ही जरूरी है। इन लाइट्स को कम रोशनी में इस्तेमाल करना है। टू व्हीलर गाड़ियों में डिम लाइट्स का इस्तेमाल अक्सर सड़क, गलियों और किसी मोड़ पर किया जाता है। डिम लाइट्स की क्षमता कम होती है, ऐसे में सामने से आ रहे वाहन चालकों को लाइट आंखों में चुभती नहीं है। दोपहिया वाहनों में मिलनी वाली डीपर लाइट तेज रोशनी के साथ आती है। इस लाइट को हाई बीम लाइट भी कहते हैं। डीपर लाइट हाइवे, किसी अंधेरे वाली जगह पर, गांव की सड़क और कोहरे के मौसम में इस्तेमाल किया जाता है। डीपर लाइट की वजह से ड्राइवर दूर तक की सड़क को आराम से देख सकता है। ऐसे में हादसों की संभावना कम हो जाती है। डीपर लाइट का इस्तेमाल शहर की सड़क और छोटे रास्तों पर नहीं करना चाहिए। इस लाइट की वजह से सामने से आ रहे वाहन चालकों को देखने में दिक्कत होती है। Auto