लंबे वक्त तक खड़ी रहे कार तो क्या होंगे नुकसान?

अमर उजाला

Thu, 25 July 2024

Image Credit : FREEPIK

काफी लोग नौकरी के लिए या फिर किसी अन्य काम से दूसरे शहर जाते है। ऐसे में अगर आप अपने वाहन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे गाड़ी पर क्या फर्क पड़ेगा।

Image Credit : FREEPIK

अगर कार कई दिनों तक एक ही जगह पर खड़ी रहती है तो इससे कार में अलग-अलग की समस्याएं आ सकती हैं।

Image Credit : FREEPIK

लंबे समय तक कार खड़ी रहने से जब भी कार को स्टार्ट किया जाएगा तो कार शुरू होने में दिक्कत हो सकती है, मतलब काफी समय लग सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

कार अधिक दिनों तक खड़ी रहे तो कार के इंजन को गर्म करने होने में समय लगता है, जब तक सही ढंग से इंजन में फ्यूल नहीं पहुंचता, तब तक कार नहीं चलती है। 

Image Credit : FREEPIK

कई हफ्तों तक खड़ी कार के ब्रेक भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद कार को स्टार्ट करने से पहले ब्रेक की जांच कर लें। 

Image Credit : FREEPIK

कार एक ही जगह पर ज्यादा दिनों तक खड़ी रहे तो गाड़ी के टायरों में दिक्कत आ सकती है। टायर का एयर प्रेशर कम हो जाता है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर कार कुछ दिनों तक खड़ी रहे तो बैटरी खत्म हो जाती है। ऐसे में बैटरी की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। 

Image Credit : FREEPIK

कई दिनों तक खड़ी हुई कार में अगर फ्य़ूल टंकी में पड़ा रहे तो इससे टंकी में दिक्कत आ सकती है, साथ ही इंजन भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

इन सेंसर्स की वजह से कार हो जाती है स्मार्ट

FREEPIK
Read Now