अधिक दिनों तक खड़ी रही बाइक तो क्या होगा?

अमर उजाला

Sun, 21 July 2024

Image Credit : Freepik

अक्सर देखने को मिलता है कि अगर कॉलेज, दफ्तर या कोई काम नहीं है तो मोटरसाइकिल लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहती है। 

Image Credit : Freepik

कई दिनों बाद बाइक चलाने पर चलती नहीं है, क्योंकि कई दिनों से बाइक का इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। ऐसे में बाइक को किसी मैकेनिक के पास लेकर जाना पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में कभी भी बाइक को लंबे समय तक खड़ा नहीं रखना चाहिए। वरना मोटरसाइकिल में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

Image Credit : Freepik

अगर बाइक काफी समय तक खड़ी रहेगी तो बाइक के टायरों का प्रेशर कम हो जाएगा। साथ ही टायरों को नुकसान भी हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

बाइक लंबे समय तक खड़ी रहेगी तो बाइक की बैटरी खत्म हो जाएगी। साथ ही बैटरी की क्षमता भी कम हो सकती है। 

Image Credit : Freepik

अगर बाइक कई दिनों से खड़ी है तो बाइक के फ्यूल टैंक में पड़ा ईंधन इंजन को खराब कर सकता है। 

Image Credit : Freepik

कई दिनों तक मोटरसाइकिल खड़ी रहे तो बाइक के ब्रेक जाम हो जाते हैं, कई बार ब्रेक को बदलवाना भी पड़ सकता है। 

Image Credit : Freepik

इसलिए बाइक को ज्यादा दिनों तक खड़ी न रखें, कुछ दिनों के अंतराल में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बाइक को चलाते रहें।

Image Credit : Freepik

बारिश में कैसे बढ़ाएं स्कूटर का माइलेज? यहां जानें

Freepik
Read Now