अमर उजाला
Sat, 16 November 2024
कार को बेहतर तरीके से ड्राइव करने के लिए, अन्य दूसरे कंपोनेंट्स की तरह ही, स्पार्क प्लग का सही से काम करना जरूरी होता है।
स्पार्क प्लग इंजन तक फ्यूल को जलाने और पावर बनाने के लिए करंट की सप्लाई करता है।
स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो फिर कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।
अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाता है तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है।
अगर इंजन से बिना वजह ज्यादा आवाज और वाइब्रेशन आने लगे, तो भी स्पार्क प्लग खराब हो सकता है।
सही तरीके से ड्राइविंग करने के बावजूद अगर कम माइलेज मिल रहा है, तो भी स्पार्क प्लग में खराबी हो सकती है।
छाने लगा कोहरा, ऐसे चलाएं कार, रहेंगे सुरक्षित