अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
350cc बाइक में ज्यादा पावर और पिकअप मिलती है, इसलिए इसे चलाने में भी मजा आता है।
लेकिन एक 350cc बाइक आपकी जेब पर कितनी भारी पड़ेगी इसकी जानकारी भी आपको होनी चाहिए।
आमतौर पर बाजार में मौजूद 350cc बाइक्स की माइलेज 35-37 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास है।
इतनी माइलेज बेहतर ड्राइविंग कंडीशन में ही मिलती है। ट्रैफिक में माइलेज कम भी हो जाती है।
भारत के अधिकांश शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।
अगर आप रोजाना 350cc बाइक से 20 किलोमीटर सफर करेंगे तो महीने में 600 Km चला लेंगे।
मान लें कि बाइक अगर 35 किमी/लीटर की माइलेज देगी तो महीने में 17.50 लीटर पेट्रोल पी जाएगी।
इस हिसाब से बाइक को महीने भर चलाने के किए पेट्रोल का खर्च 1750-1800 रुपये आएगा।
सुरक्षित कार ड्राइविंग में स्टीयरिंग है बहुत अहम, जरूर रखें ये सावधानियां