अमर उजाला
Thu, 5 December 2024
क्या आपको पता है कि आपकी कार की सीटों लगे हेडरेस्ट को सीट से अलग किया जा सकता है?
कम लोगों को यह जानकारी है कि हेडरेस्ट बुरे समय में भी लोगों की जान बचाने के काम आता है।
सामान्य स्थितियों में कार में दिए जाने वाले हेडरेस्ट का काम कार में बैठे यात्री के सिर को आराम पहुंचाना होता है।
सड़क पर किसी दुर्घटना की स्थिति में हेडरेस्ट अपने डिजाइन के कारण यात्रियों के सिर को ज्यादा पीछे जाने से रोकता है।
एयरबैग खुलने पर सिर काफी तेजी से पीछे जाता है और हेडरेस्ट ऐसे समय में यात्रियों की जान बचाता है।
हेडरेस्ट का निचला हिस्सा नुकीला होता है। जिससे जरूरत पड़ने पर इससे कार के शीशे को तोड़ा जा सकता है।
क्या आपकी गाड़ी का इंजन हो जाता है ज्यादा गर्म, करें ये उपाय