अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
देश में काफी तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग में बढ़ोतरी हो रही है।
कई कंपनियों की ओर से कई विकल्पों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ऑफर किया जाता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी को लगाने से पहले कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं।
जिसके बाद इनको स्कूटर में लगाया जाता है और इनपर कंपनियों की ओर से वारंटी भी दी जाती है।
आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को पांच से सात साल या 60 से 80 हजार किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
अगर यह खराब हो जाएं तो इनको चार्ज करने में समय, रेंज में कमी जैसे कई संकेत मिलने लगते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान