अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
ट्रैफिक नियमों का पालन हो और लोग सकड़ दुर्घटनाओं से बच सकें, इसलिए अंडरऐज ड्राइविंग को बैन किया गया है।
भारत में गाड़ी चलाने के लिए कम से कम 18 साल की उम्र होना जरूरी है।
इससे कम उम्र के लोग अगर गाड़ी चलाते हैं तो उनपर फाइन लगता है।
मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 के सेक्शन 199A के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चे यदि गाड़ी चलाएं तो 25,000 का जुर्माना लगता है।
यह जुर्माना उनके माता-पिता को भरना पड़ता है। 12 महीने तक वाहन का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो सकता है।
मोटर वाहन नियम के तहत 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को केवल 50cc से कम क्षमता के गियरलेस वाहन चलाने की अनुमति है।
ट्रांसपोर्ट मंत्रालय के अनुसार, देश में सड़क हादसों में हर साल औसतन 1.50 लाख लोगों की मौत होती है।
इस बैटरी के बिना नहीं चलेगी Tesla की इलेक्ट्रिक कार